फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-साई सड़क पर बरोटीवाला पुलिस को गश्त के दौरान बेहोशी की हालत में घायल महिला मिली। महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई थी। उसके बाजू में चोट थी। महिला को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला बद्दी-साई मार्ग पर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी वाहन की चपेट में आई होगी। महिला को 108 एंबुलेंस से बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें