फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएचएआई की लापरवाही से धर्मपुर बाजार में घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
नालियों की सही व्यवस्था न होने के कारण धर्मपुर में घरों के पीछे जाता, सड़क का पानी। संवाद
विज्ञापन
पुलिस सहायता कक्ष के पास लगा मलबे का ढेर, राहगीर को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

नालियां न बनने से उगी घास, पानी सड़क पर बहने से आ रही है अधिक दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन नेशनल हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कथित अनियमितताओं का खामियाजा स्थानीय जनता भुगत रही है। धर्मपुर बाजार में सड़क किनारे नालियों का उचित निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण मानसून की भारी बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों और निवासियों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी बारिश का पानी शिमला रोड से बहता हुआ सीधे पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंच रहा है। उचित निकासी न होने के कारण इस जगह पर भारी मात्रा में मिट्टी और मलबे का ढेर इकट्ठा हो गया है। जब भी बारिश होती है, तो इस मलबे के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों से गंदे पानी और कीचड़ की छींटें राहगीरों पर पड़ती हैं। इससे बाजार में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई पर आरोप लगाया कि हाईवे के किनारे नालियां न होने से पानी लगातार सड़क पर ही बहता रहता है। धर्मपुर की निचली लाइन में सड़क किनारे पानी रुकने की वजह से अब वहां भारी घास उग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों की समस्या
जिन चुनिंदा स्थानों पर नालियां बनाई भी गई हैं, उनके मुहाने पर मिट्टी और गाद इकट्ठा हो गई है। इस कारण बारिश का पानी नालियों के भीतर जाने के बजाय सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पक्की नालियां बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। पंचायत प्रधान महेश गुप्ता और उप-प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि इस विषय को लेकर पंचायत जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक करेगी। बैठक में हाईवे से जुड़ी इन तमाम अनियमितताओं और कमियों को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसका उद्देश्य धर्मपुर बाजार के लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें