संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से गेहूं की कटाई का कार्य रुक गया है। हालांकि बारिश कुछ ही देर के लिए लेकिन गेहूं की सूखी फसल गीली हो गई। बीबीएन में पिछले तीन-चार दिनों से गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो गया था। लोग अपनी फसल को इकट्ठी करने में लगे हुए थे। वहीं कुछ लोगों ने मजदूर लगाकर फसल की कटाई कर रहे थे। लेकिन शनिवार दोपहर बाद अचानक बद्दी व नालागढ़ बारिश हो गई, जिससे गेहूं की कटाई का कार्य बाधित हो गया। बीबीएन में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बारिश के धूल-मिट्टी से भी लोगों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि अगर रात को बारिश नहीं हुई तो रविवार को दोबारा कटाई की कार्य शुरू कर दिया जाएगा।