बरोटीवाला में पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने बैठक के दौरान उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला में पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के अध्यक्ष उदय राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की तीन किस्तें देय है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का 70 महीने का महंगाई भत्ते का एरियर लंबित पड़ा है। बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जनवरी 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए, नहीं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक में सीएचसी बरोटीवाला में स्टाफ उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। बैठक में ओमप्रकाश शर्मा, राम दास, शेरू राम, प्यारा लाल, मदन सिंह, गीता राम तनवर, अमर नाथ तनवर, राजेश तनवर, गीताराम व प्रीतम चंद ने भाग लिया।