बरोटीवाला के शिवालिक नगर मे निकासी न होने से सड़क पर जमा हुआ बारिश का पानी। संवाद
पानी जमा होने से कुछ समय के लिए यातायात रहा प्रभावितलोक निर्माण विभाग ने पानी की निकासी करने के लिए मौके पर भेजी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप मुख्य सड़क पर बारिश के दौरान जलभराव हो गया। इससे यातायात कुछ समय के लिए रुक गया। यहां पर पानी की निकासी न होने से शिवालिक नगर कॉलोनी का सड़क पर जलभराव हो जाता है। पहले साथ लगते हरियाणा राज्य के साथ लगते खेतों में चला जाता था लेकिन अब सड़क के साथ उद्योग लगने से पानी जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। अब पानी सड़क पर भर जाता है। बुधवार दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के बाद यहां पानी भर गया। निकासी के लिए यहां पर नाली नहीं बनी है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि पहले पानी हरियाणा राज्य की साथ लगती जमीन में चला जाता था। अब यहां पर नए उद्योग लग गए हैं। इन उद्योग संचालकों ने यहां पर मिट्टी के ढेर खड़े कर दिए हैं। इससे अब पानी सड़क में जमा होता है। सड़क तो खराब हो रही है, साथ ही लोगों आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मौके पर जेसीबी भेजकर नालियों की सफाई शुरू कर दी है।