फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश ने खोली पोल, सड़कें बनीं तालाब, रास्तों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की गलियाें में नालियां बंद होने से सड़कों पर बहता रहा पानी
विज्ञापन

पुराने उपायुक्त चौक के पास सड़क पर जमा हुआ पानी, चालक हुए परेशान


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम सोलन की पोल खोल दी। शहर की मुख्य सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। ऐसे में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। शहर में इस स्थिति का कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से नालियों का सही से निर्माण न किया जाना और नगर निगम सोलन की ओर से सफाई न होना रहा।
बुधवार को शहर की गलियों ओर रास्तों ने नालियों का रूप ले लिया, वहीं राजगढ़ रोड पर तालाब बन गया। ऐसे में पैदल जाना तो दूर दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई। बारिश होते ही नालियों का पानी क्षेत्रीय अस्पताल के अंदर तक भर गया। नालियां जाम होने के कारण अस्पताल के मुख्य गेट से मरीजों का अंदर आना ओर बाहर जाना मुश्किल हो गया। मरीजों को छोटे बच्चों के साथ कूदकर नालियां पार करनी पड़ीं।
विज्ञापन


इनसेट
सड़कों पर बहा सीवरेज का पानी
बारिश के बाद जाम हुई नालियों से सीवरेज का पानी भी सड़कों पर बहता रहा। जहां लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हुआ, वहीं बदबू के कारण एक जगह पर ठहरना भी दुभर हो गया। नगर निगम की ओर से सीवरेज लाइनों की देखरेख न किया जाना इसका मुख्य कारण रहा। कई स्थानों पर लोगों ने नालियां जाम होने की शिकायतें निगम को सौंपी हैं, लेकिन काफी समय से निगम इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से नालियों को ठीक करने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नई नालियों का निर्माण किया जा रहा है। विभाग कोशिश कर रहा है कि पानी की निकासी के लिए हर सड़क के किनारे सही नालियों का निर्माण किया जाए।
- रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें