बद्दी (सोलन)। ईएसआईसी में अभिनव गुप्ता ने सहायक निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। तैनाती से कामगारों व उद्योगपतियों के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा। अभिनव गुप्ता शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ यूपीएससी से सहायक निदेशक की परीक्षा पास करके बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में पदभार ग्रहण किया। इन्हें वित्त एवं वसूली विभाग का कार्य सौंपा गया है। क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में लंबे समय से सहायक निदेशक का पद खाली था। भारतीय मजदूर संघ के कामगार नेता मेला राम चंदेल, राजू भारद्वाज, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, राष्ट्रीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राज कुमार चौधरी और इंटक के उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर और चैंबर आफ कामर्स हिमाचल प्रदेश (पांवटा साहिब) के सलाहकार देवव्रत यादव ने अभिनव गुप्ता की तैनाती पर खुशी जताई है।