फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की 1.70 करोड़ से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा खंडों को जारी किया बजट
विज्ञापन

पांच स्कूलों का 20-20 लाख से होगा मरम्मत कार्य
भारी बारिश के चलते 69 स्कूलों को पहुंचा था नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में वर्ष 2023 में भारी बारिश के चलते प्रारंभिक शिक्षा के करीब 69 स्कूलों को नुकसान हुआ था। इसमें से पांच स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभी तक इन स्कूलों के लिए नए भवनों का निर्माण नहीं हो पाया था। इस कारण बच्चों की कक्षाएं निजी भवनों में चल रही थी। शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए 1.70 करोड़ का बजट जारी हुआ है।
शिक्षा विभाग ने भी सभी शिक्षा खंडों को 20-20 लाख रुपये की राशि भी जारी की है। इससे स्कूल भवनों की मरम्मत की जा रही है। नए भवन का निर्माण कार्य जमीन न मिलने के कारण रुका था। इसमें नालागढ़ के बणी, रामशहर खंड का खाली स्कूल, पट्टा महलोग का सलगा और धर्मपुर खंड का शडियाणा, कुमारहट्टी स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। कुमारहट्टी स्कूल की भी मरम्मत कर दोबारा से अपने स्कूल में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी विभाग की ओर से कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए पहले से ही बजट जारी हो गया था। इसे सभी शिक्षा खंडों को वितरित भी किया जा चुका है। इससे स्कूलों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के लिए जमीन तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद इसका प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें