फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे विभाग की वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने कहा कि सोलन रेलवे स्टेशन में मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन को सुंदर व आधुनिक बनाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा 24 घंटे रेलवे बुकिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


लोगों की फीडबैक और राज्य सरकारों से विमर्श कर ही केंद्र सरकार रेलवे संबंधी योजनाएं बनाएंगी। सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 26 मई से लेकर 9 जून तक रेल यात्रियों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा गया। इस दौरान पौधे भी रोपे गए। साथ ही रेलवे में सुरक्षित यात्रा के बारे में जानकारी भी दी गई।

इस दौरान जगह-जगह जागरूकता अभियान लगाकर लोगों को सचेत किया गया। इस दौरान लोगों की रेलवे संबंधी शिकायतों को भी सुना। यह शिकायतें संबंधित रेलवे क्षेत्र को लेकर थी। इन शिकायतों और सुझावों को राज्य सरकार के साथ शेयर कर ही संबंधित क्षेत्र को लेकर बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे प्लेटफार्म पर बिना टिकट के घूमना या आना मना है। अगर कोई पकड़ा गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस संदर्भ में संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर अब प्रयास रहेगा की 24 घंटे बुकिंग सेवा हो।

यहां एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी जिसे टिकट केयर सेंटर का नाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग पार्किंग की सुविधा के साथ-साथ पेंटरी सुविधा भी सोलन रेलवे स्टेशन में मांग कर रहे थे। इस मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए रेलवे विभाग सदा तत्पर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें