राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर की प्रार्थना
कुछ देर तक मंदिर परिसर में बिताया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने साधुपुल स्थित राम लोक मंदिर में शीश नवाया। सभी सुबह ही मंदिर परिसर में पहुंचे। इस मौके पर हाल ही में बने नागलोक मंदिर के दर्शन किए। वह बिना किसी सूचना के मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
रामलोक मंदिर के बाबा अमरदेव ने बताया कि सोमवार सुबह ही तीनों कांग्रेस नेता राम लोक मंदिर में पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर परिसर में रुककर कुछ देर तक समय बिताया। मंदिर में दर्शन के पश्चात राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए। जबकि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वापस छरावड़ा के लिए चली गई।