फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी में शिवाजी टीम पहले स्थान पर

विज्ञापन
धुंदन स्कूल में परीक्षा पर चर्चा के दज्ञैरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
धुंधन स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

नारा लेखन में कृष्व, जतिन और निधि शर्मा ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में परीक्षा पे चर्चा 2026 और पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में संक्षिप्त लेकिन प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता देवी ने किया, जिन्होंने परीक्षा पे चर्चा 2026 के उद्देश्य, महत्व और विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छठी से जमा दो कक्षा तक की पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें टीम शिवाजी ने प्रथम, टीम महाराणा प्रताप ने द्वितीय और कल्पना चावला एवं आर्यभट्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा में कृष्व, जतिन और निधि शर्मा ने प्रथम, हर्षिता चंदेल एवं अंकिता ने द्वितीय और मुस्कान ठाकुर एवं मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। नौवीं से जमा दो कक्षा में हिमाक्षी, हर्षिता और अमित ने प्रथम, भुवनेश्वर, तन्मय, मयंक एवं महक ने द्वितीय और जतिन ठाकुर, अंजलि सहगल, आदित्य शर्मा एवं यशवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रिया पंवर ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में स्नेहा एवं अपेक्षा ने प्रथम, दिव्यांशी एवं पूर्णिमा ने द्वितीय और निधि एवं ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में पायल ठाकुर प्रथम, शिवम द्वितीय और पल्लवी तृतीय रहीं।कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों से शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें