फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन व गुरुबाणी से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
नालागढ़ के कंगनवाल में बसंत पंचमी के उपलक्ष पर आयोजित गुरमत समागम के दौरान गुरवाणी को श्रवण करत
विज्ञापन
वसंत पंचमी के अवसर पर कंगनवाल गुरुद्वारे में गुरमत समागम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कंगनवाल गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथावाचक, रागी जत्थों और कीर्तनियों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। वसंत पंचमी सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के विवाह के लिए विख्यात हैं। इसे लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। शुक्रवार को कंगनवाल गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने गुरुवाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। भाई हरी सिंह ने गुरुवाणी का गुणगान किया, वहीं भाई सतिंद्र पाल सिंह ने बादशाह दरबेश गुरु गोबिंद सिंह और वसंत आई के कीर्तन के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कथावाचक भाई सुखविंद्र सिंह और भाई साहिब सिंह ने कथा के दौरान संगत को गुरु की वाणी सुनाई और उन्हें धर्म के अनुसार नाम जपने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुबह उठकर गुरु का नाम लेना शुभ माना जाता है और गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह के बारे में भी संगत को अवगत कराया। गुरमत समागम के बाद लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समागम के समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ने सभी संगत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, समाजसेवी हरप्रीत सैनी, पूर्व जिप सदस्य यशवंत सिंह बावा, नसीब सिंह, गुरचरण सिंह, महिंद्र सिंह, समाजसेवी अवतार सिंह, जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह ग्रेवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें