फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में 10 साल बाद रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक ही रेडियोलॉजिस्ट से चल रहा था काम
विज्ञापन

मरीजों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी अल्ट्रासाउंड की परेशानी
एक ही विशेषज्ञ पर बढ़ते बोझ से मिलेगी राहत
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही मिलेगी सुविधा
निजी क्लीनिकों में मोटी फीस से मिलेगी राहत
मांग पत्र के बाद विभाग ने भेजा अतिरिक्त चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में 10 साल बाद एक और रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में डॉ. शिवानी ने रेडियोलॉजिस्ट का पदभार संभाल लिया है। अभी तक पूरे जिले में एक ही रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक थे। अगर कोई कोर्ट एविडेंस हो या एमएलसी का कार्य तो भी एक ही चिकित्सक पर बोझ पड़ जाता था।
चिकित्सक के छुट्टी पर चले जाने के बाद भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा प्रभावित हो जाती थी। अब क्षेत्रीय अस्पताल में ही दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। अब मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी निजी क्लीनिकों में भी नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं के भी आसानी से अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही हो जाया करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के मरीज भी उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में सर्जरी समेत मेडिसिन, गायनी के विशेषज्ञ तैनात हैं। इस कारण मरीज बीमारियों के लेकर अस्पताल में भी आते हैं। मरीजों को सही उपचार देने के लिए अल्ट्रासाउंड और मेमोग्राफी के बारे में लिखा जाता है। इसके बाद मरीज कक्ष में जाते हैं, लेकिन कई बार मरीजों को चिकित्सक के छुट्टी पर होने की जानकारी मिलने पर मायूस होना पड़ता था।
कई बार मजबूरी में मरीजों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था। यहां पर अल्ट्रासाउंड के 400 से 600 रुपये अदा करने पड़ते थे। गर्भवती महिलाओं को भी मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं के पैसे देने पड़ते थे और सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता था। लोगों ने भी अस्पताल प्रबंधन को एक ओर चिकित्सक की तैनाती के लिए मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद मांग पत्र को विभागीय उच्चाधिकारियों ने विचार किया और अब एक ओर चिकित्सक को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। अब परेशानियों से भी नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही कार्य भी दोनों चिकित्सकों में विभाजित हो जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में एक ओर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। इससे मरीजों को सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें