फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मलकू माजरा व ठाकुरद्वारा में मनाई गई राधा अष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। मलपुर पंचायत के मलकू माजरा स्थित हरे कृष्णा गोशाला में बुधवार को राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंदिर के पंडित आचार्य मनोहर लाल हवन यज्ञ कराया। 12:00 बजे भजन कीर्तन की समाप्ति पर भंडारे का आयोजन किया गया। गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि भंडारे में सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर राधा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दूसरी ओर, राधा अष्टमी पर रामशहर के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में विशेष तौर पर भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर सजाया गया। आचार्य नरेंद्र भारद्वाज अपनी मधुर वाणी से बांके बिहारी, मुरली मनोहर के दर्जनों भजन सुनाकर श्रोता गानों को भाव विभोर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें