फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर कॉलेज में रैबीज जागरूकता शिविर, आवारा कुत्तों से बचाव पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के डॉ. अजय शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये दी छात्रों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में छात्रों को लावारिस कुत्तों से सावधानी और रैबीज के खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए पशुपालन विभाग के डॉ. अजय शर्मा का व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ. अजय शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को रैबीज के कारणों और इससे बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरों के जरिए लावारिस कुत्तों के आक्रामक रवैये, उनके लक्षणों, और आवश्यक सावधानियों तथा उपचारों के बारे में छात्रों से संवाद स्थापित किया। व्याख्यान के अंत में डॉ. शर्मा ने छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को केवल खुद तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने परिवार, गांव और आसपास के स्थानीय निवासियों तक भी पहुंचाएं ताकि व्यापक स्तर पर जागरूकता फैले। उन्होंने छात्रों को आवारा कुत्तों के काटने पर किए जाने वाले उपचारों और विभिन्न चेतावनियों का सहारा लेकर जनता को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन डीसी नेगी ने किया। इस दौरान शिक्षक वर्ग से संदीप कुमार, सुमन कुमारी, डॉक्टर तनु कलसी और शशि के पालनाटा तथा गैर-शिक्षक वर्ग से संजय कुमार और रामचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें