फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. देविना वैद्य ने नौणी विवि में निदेशक अनुसंधान का पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नौणी विवि में डॉ. देविना वैद्य ने निदेशक अनुसंधान का कार्यभार संभाल लिया है। पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. देविना को शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासन और विस्तार कार्यों में 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी की डीन के रूप में सेवाएं दी हैं और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, बजौरा में एसोसिएट डायरेक्टर और मुख्य परिसर में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। डॉ. देविना 1989 में विश्वविद्यालय से जुड़ी थीं। खाद्य प्रौद्योगिकी और फंक्शनल उत्पाद विकास के क्षेत्र में कई पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें हर्बल फॉर्मूलेशन, जूस संरक्षण, हेल्दी स्नैक्स और कृषि-अवशेषों के उपयोग पर आधारित नवाचार शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल एवं सभी वैधानिक अधिकारियों ने डॉ. देविना को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें