फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी नगर निगम की मतदाता सूची पर उठे सवाल, फर्जी नाम जोड़ने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग से की शिकायत, पारदर्शी सत्यापन की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी की आगामी चुनावों के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर ने एसडीएम बद्दी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया घर-घर सत्यापन के बजाय लापरवाही से की जा रही है। दावा किया गया है कि कुछ लोग मजदूरों और दिहाड़ीदारों के आधार कार्ड एकत्र कर आवेदन कर रहे हैं, जबकि कई दस्तावेजों में बद्दी नगर निगम क्षेत्र का पता ही दर्ज नहीं है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से आए लोगों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि उन्होंने अपने मूल निर्वाचन क्षेत्रों से नाम हटवाया है या नहीं, जिससे दोहरी मतदाता प्रविष्टि की आशंका जताई जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई आवेदन संदिग्ध किरायानामों के आधार पर किए गए हैं, जहां एक ही पते पर कई लोगों को किरायेदार दर्शाया गया है। कुछ मामलों में बैंक पासबुक और आधार कार्ड की जाली प्रतियां लगाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि बाहरी पते वाले आवेदकों से राजपत्रित अधिकारी की ओर से सत्यापित शपथ-पत्र लिया जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उनका नाम किसी अन्य मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। साथ ही गलत पाए गए आवेदनों को तत्काल निरस्त करने और घर-घर जाकर सत्यापन कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें