फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धखड़ूमाजरा सड़क बह रहा सीवरेज का गंदा पानी

विज्ञापन
बद्दी के गुल्लरवाला- धखड़ू माजरा सड़क पर फैला सीवरेज का गंदा पानी- संवाद।
विज्ञापन
दुर्गंध से कामगार, ग्रामीण व स्कूली बच्चे हो रहे परेशान, गंदगी के बीच करनी पड़ रही आवाजाही
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के गुल्लरवाला पीपल चौक से धखड़ूमाजरा मार्ग पर सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे यहां पर गंदगी फैली हुई है। लोगों को गंदगी से होकर चलना पड़ रहा है। धखड़ू माजरा मार्ग के साथ लगती काॅलोनी व व्यापारिक कांप्लेक्स का सीवरेज टैंक का ओवरफ्लो का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आने जाने वाले क्षेत्रवासियों को बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। धखड़ूमाजरा के पूर्व पार्षद सीता राम चौधरी, तारा चंद, भंगी राम, सुरिंद्र कुमार, लायक राम, दीपा, किशन, बिल्लू, बहादुर सिंह,गुरनाम सिंह, गुरमुख सिंह ने बताया उन्हें इस सड़क से खुले में बह रहे सीवरेज के गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। संबंधित विभाग को बार बार अवगत कराने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों को इस गंदे पानी की बीच से आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सड़क के किनारे पर तीन निजी स्कूल है। इसके अलावा धखड़ू माजरा में प्रसिद्ध शिव मंदिर, गोगा जाहरवीर का मंदिर व गोशाला है। स्कूली बच्चों व श्रद्धालुओं यहां से मुंह ढक कर निकलना पड़ता है। यह सड़क आसपास की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत सैकड़ों कामगारों का आने जाने के लिए भी यही रास्ता है। उन्हें हर रोज गंदगी के बीच से निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसे शीघ्र ठीक करने की मांग की है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों को लाइन खोलने के लिए लगा दिया गया था। लाइन में पाॅलिथीन होने के कारण बार बार यह लाइन जाम हो रहे है। उन्होंने लोगों से सीवरेज पाइप में पाॅलिथीन न डालने के अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें