फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्टील के डिब्बे बनाने वाले उद्योग में ट्रकों में तोड़फोड़, दो चालकों से मारपीट

Fri, 20 Dec 2024 01:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

 थाना-भुड्ड बैरियर मार्ग पर स्थित स्टील के ड्रम बनाने वाले उद्योग और ट्रक यूनियन में विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए, साथ ही दो लोगों से मारपीट भी की। हमलावर मुंह पर रूमाल बांधकर आए थे।
विज्ञापन
ट्रकों में तोड़फोड़, दो चालकों से मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में थाना-भुड्ड बैरियर मार्ग पर स्थित स्टील के ड्रम बनाने वाले उद्योग और ट्रक यूनियन में विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए, साथ ही दो लोगों से मारपीट भी की। हमलावर मुंह पर रूमाल बांधकर आए थे। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया। वहीं उद्योग संचालकों का आरोप है कि ट्रक यूनियन के लोगों ने कंपनी में घुसकर कंपनी के पांच ट्रक व तीन बाहर से आए ट्रकों को नुकसान पहुंचाया और उनके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कंपनी के दो चालकों की जमकर धुनाई की। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें बद्दी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कंपनी संचालक सिंधू बाजवा ने बताया कि वह कई सालों से कंपनी चला रहे हैं लेकिन उनके ट्रक पहले से ही कंपनी का सामान लेकर जाते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी संख्या में यूनियन के लोग कंपनी के अंदर घुसे और इस तरह की तोड़फोड़ की है। हाईकोर्ट के आदेश हैं कि कंपनी संचालक अपनी सहुलियत के लिए कहीं से भी ट्रक मंगवा सकते हैं। अगर प्रदेश में कंपनी संचालकों के साथ ऐसा बर्ताव होता है तो यहां से लोग पलायन कर जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर से यूनियन के महासचिव डीके कौशल ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में यूनियन का कोई भी हाथ नहीं है। कंपनी संचालक पहले से ही अपने ट्रक में माल भिजवाते हैं और यूनियन ने कभी भी उसके काम में दखल अंदाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि कंपनी के ट्रक चालक ने वहां से निकल रही महिलाओं की साथ छेड़छाड़ की। जिस पर ग्रामीणों ने आकर विवाद किया। इस मामले में यूनियन का कोई लेना-देना नहीं है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंपनी संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें