फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में आंगनबाड़ी केंद्रों में बनने वाले भोजन की जांची गुणवत्ता

विज्ञापन
अर्की में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले मिड डे मील का औचक निरीक्षण करते खाद्य आपूर्ति आयोग ह
विज्ञापन
खाद्य आयोग के चेयरमैन ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कटयाल ने अर्की खाद्य आपूर्ति गोदाम के रखरखाव व स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले मिड-डे मील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अर्की स्थित खाद्य आपूर्ति गोदाम रखे गए खाद्य भंडार के उचित रखरखाव के प्रति संतुष्टि जताई। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने कहा कि उनके इस औचक निरीक्षण के मुख्य उद्देश्य था कि सरकार की ओर से बच्चों को सही मात्रा व गुणवत्ता से भरपूर मिड -डे मील भोजन प्राप्त हो रहा है या नहीं। इसके साथ उन्होंने साफ सफाई प्यूरिफायर व बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का रिकाॅर्ड भी जांचा। उन्होंने बताया कि हालांकि उनके विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समय समय पर इस प्रकार स्कूलों में जांच करते रहते है। इसी कड़ी में यह औचक निरीक्षण किया गया है। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति कार्यालय अर्की के इंस्पेक्टर रामस्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें