फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन-जौणाजी सड़क को चौड़ा करने का काम फिर शुरू

विज्ञापन
सोलन-जौणाजी सड़क को चौड़ा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के कार्यालय का परिसर तोड़ा, अब पार्क को भी तोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

सड़क संकरी होने के कारण रोजाना लगता है यहां पर लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-जौणाजी सड़क को चौड़ा करने का कार्य आखिरकार फिर से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट को गति देते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क के चौड़ा होने से दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस कार्य के दौरान पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर के कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग की अपनी भूमि पर बने पार्क को भी हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, ताकि सड़क पर मोड़ को पर्याप्त जगह मिल सके। जानकारी के अनुसार सोलन-जौणाजी मार्ग पर एक बहुत ही तीखा मोड़ होने के कारण यहां अकसर जाम की स्थिति बनी रहती थी। मोड़ संकरा होने की वजह से बड़ी गाड़ियों को गुजरने में भारी दिक्कत होती थी, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता था। यह मुद्दा वर्षों से अटका हुआ था, लेकिन अब विभाग की सक्रियता से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, लोक निर्माण विभाग ओच्छघाट क्षेत्र के एसडीओ हंमिंद्र शर्मा ने बताया कि इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य करीब पूरा हो गया है। पुलिस चौकी के साथ थोड़ा कार्य रहता था, जिसे भी पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही इस मार्ग को पक्का करने का काम भी शुरू हो जाएगा। वर्तमान में मार्ग पर गटका और मिट्टी की परत बिछाई जा रही है। इसके बाद इस पर तारकोल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को जाम से मिलेगी राहत
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के चौड़ा न होने के कारण उन्हें रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ता था। अब पशुपालन विभाग और पार्क की जगह का उपयोग होने से यह मोड़ काफी खुला हो जाएगा, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। विभाग का लक्ष्य इसे जल्द से जल्द पूरा करना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें