फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू में टोल बैरियर हटाने का फरमान, लोनिवि और छावनी परिषद आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी परिषद में प्रवेश करने पर लगने वाले टोल टैक्स को लेकर लोगों के बाद लोनिवि सुबाथू भी हरकत में आ गया है। लोनिवि ने छावनी परिषद सुबाथू को धर्मपुर और सोलन मार्ग से शनिवार तक टोल बैरियर हटाने के फरमान जारी कर दिए है।
विज्ञापन

लोनिवि अधिकारियों की मानें तो छावनी परिषद को नोटिस जारी कर साफ किया कि परिषद सुबाथू में जिस जगह पर वाहन चालकों से प्रवेश शुल्क वसूल कर रहा है। उस जगह पर पश्चिम कमान चंडीगढ़ और लोनिवि के के अनुसार लोनिवि पिछले कई वर्षों से सड़क मरम्मत कार्य कर रहा है।
ऐसे में छावनी परिषद बिना किसी अधिकार के इस जगह पर बैरियर लगाकर लोनिवि के कार्य में बाधा डाल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने छावनी परिषद को शनिवार तक का समय दिया है। इसके बाद लोनिवि खुद बैरियर को हटाएगा। इसका पूरा खर्च छावनी परिषद से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि सुबाथू के सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि धर्मपुर-सोलन मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान लोनिवि के कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रवेश शुल्क लेने के साथ-साथ कई बार अभद्रता की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि लगातार वाहनों की आवाजाही वाले मार्ग पर बैरियर के कारण मरम्मत कार्य रुका पड़ा है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक बैरियर नहीं हटाया तो लोनिवि अपने कर्मचारियों से मार्ग पर लगे टोल बैरियर को हटाते हुए उसका पूरा खर्च छावनी परिषद से वसूल
करेगा।
खंगाले जा रहे बैरियर के दस्तावेज
सुबाथू छावनी परिषद के अधीक्षक कुलदीप कौर ने बताया कि लोनिवि से बैरियर हटाने को लेकर पत्र मिला है। इसके लिए बैरियर से जुड़े दस्तावेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज देखने के बाद लोनिवि को जवाब दिया जाएगा।
सैकड़ों ग्रामीणों की समस्या पर सरकारी तंत्र नाकाम
सुबाथू प्रवेश बैरियर पर रोजाना टोल टैक्स देने वाले सैकड़ों ग्रामीणों का कहना है कि अपने ही घर में जाने के लिए ग्रामीणों से टोल वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छावनी परिषद एमईएस और लोनिवि की सड़क पर प्रवेश टोल वसूल रहा है। इसके बावजूद सरकारी तंत्र जनता की समस्या पर कुंभकरणी नींद सोया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें