फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीबीएसई से जुड़ा प्राथमिक स्कूल पुंजविला, अब अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मालरोड स्थित प्राथमिक स्कूल एचपी शिक्षा बोर्ड के अधीन ही होगा संचालित
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बोर्ड चुनने का मिला विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन शहर के प्राथमिक स्कूल पुंजविला को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही यह सोलन जिले का पहला सरकारी प्राथमिक स्कूल बन गया है, जहां अब सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बोर्ड चुनने का विकल्प भी मिल गया है। जहां पुंजविला स्कूल को सीबीएसई के तहत लाया गया है, वहीं मालरोड स्थित प्राथमिक स्कूल पहले की तरह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन ही संचालित होगा। पुंजविला स्कूल में सीबीएसई पैटर्न लागू होने के साथ ही पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य होगी। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी शिक्षा मिल सकेगी। छात्र अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार सीबीएसई या एचपी बोर्ड का चयन कर दाखिला ले सकेंगे। सरकारी स्तर पर सीबीएसई बोर्ड की शुरुआत से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को आधुनिक पाठ्यक्रम और नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अंग्रेजी भाषा पर शुरुआती स्तर से पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) गोपाल चौहान ने बताया कि पुंजविला स्कूल को सीबीएसई के तहत लाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी पसंद के अनुसार बच्चों का दाखिला सीबीएसई के पुंजविला स्कूल या हिमाचल प्रदेश बोर्ड के तहत मालरोड स्थित स्कूल में करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें