फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के व्यक्ति ने चलाई गोली, अपना ही आदमी घायल

विज्ञापन
Punjab person open fire in Baddi
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। लोधी माजरा मेें हुए गोलीकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल पंजाब से आए एक गुट के व्यक्ति की गोली से उसी गुट का व्यक्ति शिकार हुआ है। हालांकि गोली चलाने वाले की पहचान हो चुकी है लेकिन अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। खास यह है कि पुलिस अभी भी इस मामले को यकीन से गोलीकांड से नहीं जोड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शेखर मेहता ने बताया कि पंजाब के एक व्यक्ति ने फायर भी किया। पुलिस में दर्ज बयान में रोहतांवाला के शेखर मेहता ने बताया कि वह कंपनियों से कबाड़ का काम करता है। बुधवार को वह लोधी माजरा में एक कंपनी के अंदर ट्रक लोड करवा रहे थे। उनके साथी प्रीत सिंह चंदेल, राज कुमार व टिक्का सिंह भी उनके साथ कंपनी के बाहर बैठे थे। इस दौरान भारत भूषण, ताजू, निशांत, प्रदीप व विक्की करीब एक दर्जन लोगों के साथ गाड़ियों में आए उनके हाथ में गंडासे थे जबकि एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी। सभी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वह किसी तरह से वहां से भागने में सफल रहे। इस दौरान पंजाब के रहने वाले ताजू ने गोली चलाई और गोली उन्हीं के गुट के भारत भूषण को लग गई।
उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी हालत में एक व्यक्ति भारत भूषण बद्दी सीएचसी में आया था। उस व्यक्ति के टांग में चोट का निशान था। बद्दी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-32 रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें