फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कथेड़ में प्रस्तावि क्रिटिकल केयर वार्ड की ड्राइंग जांचेगी केंद्रीय टीम

Sun, 18 Aug 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिटेक्ट की टीम ने साइट पर जाकर किया निरीक्षण
विज्ञापन

90.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है अस्पताल
अभी तक मौके पर 40 फीसदी हुआ है निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल के नये भवन के साथ बनने वाले क्रिटिकल केयर वार्ड की केंद्रीय टीम जांच करेगी। बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर टीम की ओर से ड्राइंग में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। लेकिन टीम ने निरीक्षण के दौरान पहले से तैयार ड्राइंग पर संतोष भी जताया है। केंद्रीय आर्टिटेक्ट टीम इस ड्राइंग को साथ ले गई है।
अस्पताल के साथ क्रिटिकल केयर वार्ड भी प्रस्तावित है। जहां पर लैब समेत अन्य व्यवस्था भी की जानी है। यह वार्ड ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में बनाया जाना है। केंद्र सरकार की ओर से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण करवाया जाना है। टीम की ओर से मानकों को भी देखा गया है कि क्या अस्पताल का निर्माण मानकों पर किया जा रहा है या नहीं। निरीक्षण के बाद टीम ने संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर के कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में करीब 90.33 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लेकिन जब तक निर्माण कार्य पूर्ण होगा तो यह राशि 100 करोड़ रुपये से पार चली जाएगी। यहां पर अस्पताल के साथ-साथ मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होना है। जबकि 50 बिस्तर का ट्रामा सेंटर और पृथक वार्ड भी तैयार किया जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में 29 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसके बाद अन्य तीन करोड़ रुपये की राशि विभाग की ओर से दी गई थी। जारी की गई राशि से फाउंडेशन के साथ भूमि को समतल करने समेत भवन का स्ट्रक्चर का कार्य किया गया। अब तक कथेड़ में 40 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। लेकिन पिछले कुछ समय से कार्य रुका हुआ है। काफी समय से बजट काअभाव है। यही नहीं ठेकेदार ने अपनी मशीनरी को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

इनसेट
केंद्रीय टीम ने कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया है। सभी ड्राइंग केंद्रीय टीम को दिखाई गई हैं। टीम ने ड्राइंग पर संतोष जताया है।
-डॉ. संदीप जैन
अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें