फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क के लिए भेजे गए प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने करीब 23 करोड़ रुपये की भेजी सरकार को डिमांड
विज्ञापन

एक साल से हो रही सड़क पर राजनीति, दो बार मंत्री कर चुके निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-सुबाथू सड़क के ठीक न होने के कारण जहां एक ओर लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है, वहीं बजट न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग भी काम को शुरू ही नहीं कर पा रहा है। विभाग की ओर से सड़क के लिए भेजे एक प्रस्ताव को मंजूरी ही नहीं मिल पा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सरकार को सड़क पर टारिंग और मेटलिंग का कार्य करने के लिए 23 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है, लेकिन विभाग के पास रकम का एक पैसा तक नहीं पहुंचा है।
पिछले एक साल से लेकर इस सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस सड़क को ठीक करवाने के लिए जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया था, वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल भी इस सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्रियों के आते ही सड़क पर पड़े सभी गड्ढों को विभाग की ओर से तुरंत भर दिया जाता है और यदि वह इसकी मांग करे, तो महीनों तक काम नहीं होता। इस सड़क पर पिछले एक साल से लेकर राजनीति हो रही है। लोग सड़क को ठीक करवाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं और चुनाव होने के बाद इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस सड़क को ठीक करवाने के लिए कई बार मांग की है, वहीं अब लोगों ने इसे लेकर धरना देने की भी चेतावनी सरकार को दी है।
विज्ञापन


इनसेट
8 किलोमीटर पर होना है काम
सोलन-सुबाथू सड़क पर लोक निर्माण विभाग सोलन मंडल की ओर से 8 किलोमीटर तक काम करने की मांग भेजी है। इस आठ किलोमीटर में सोलन की लगभग 3 से 4 पंचायतों के गांव आते हैं, जो इस समय सड़क की खराब स्थिति के कारण परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर सरकार को सड़क ठीक करने के लिए 23 करोड़ रुपये की मांग भेजी है। सरकार से रकम मिलते ही विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क पर मेटलिंग और टारिंग का काम होना है। अभी बारिश का मौसम होने के कारण भी कुछ स्थानों पर कार्य रुक गया है। विभाग प्रयास कर रहा है कि जल्द सड़क को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें