संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर पंचायत कुनिहार के सभी वार्डों के सीमाकंन के संबंध में प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन कर दिया है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि यदि किसी निवासी को प्रस्ताव में निहित अधिसूचना से संबंधित कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वे अधिसूचना के प्रकाशन से 7 दिन के भीतर फार्म 2 भरकर सुझाव व आपत्ति प्रेषित कर सकता है। प्रारूप सीमाकंन के अनुसार नगर पंचायत कुनिहार के सभी 7 वार्डों की परिधि दर्शाई गई हैं। वार्ड एक कोठी-1 की परिधि में मौजा-कोठी प्रथम व उप महाल कोठी द्वितीय सम्मिलित है। वार्ड-दो में हाटकोट की परिधि में मौजा-उप महाल पुल्हाड़ा का नगर पंचायत कुनिहार में पुरा रकबा, मौजा-हाटकोट का खंड विकास अधिकारी कार्यालय के साथ-मौजा हाटकोट व जंगल हाटकोट की सीमा तक व मौजा कोठी प्रथम व मौजा हाटकोट की सीमा मौजा हाटकोट की मुख्य सड़क नालागढ़-शिमला से पश्चिम की ओर माध्यमिक पाठशाला (छात्र) की तरफ का क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड-3 हाटकोट की परिधि में मौजा हाटकोट, उप महाल जंगल हाटकोट की सीमा से ऊमा के घर के पास से पीपल वाली चौक से होते हुए नए बस अड्डा वाली सड़क तक शिवा टेंट हाउस के घर से होते हुए नाले तक व मौजा हाटकोट व मौजा हरीपुर की सीमा जो नाले के साथ लगती है व फार्म रोड तक व फार्म से उपर बीएसएनएल टावर होते हुए फांऊ बाली गली हरदेव के घर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड-4 हाटकोट में की परिधि में मुख्य सड़क नालागढ़ शिमला रोड फाऊं की गली से हरदेव के घर होते हुए मौजा हाटकोट व उप-महाल जंगल हाटकोट की सीमा तक व मौजा हाटकोट व मौजा उप-महाल जंगल हाटकोट की सीमा तक का क्षेत्र व मौजा हाटकोट व उच्चागांव की सीमा होते हुए पुराना बस अड्डा तक व मुख्य सड़क नालागढ़ शिमला पर पुराना बस अड्डा से फाऊं की गली तक का क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड-5 उच्चागांव की परिधि में मौजा उच्चागांव पुराना बस अड्डा से अर्की घणाहट्टी रोड़ तक सड़क से नीचे का क्षेत्र व घणाहट्टी रोड़ से फोरेस्ट कालोनी से उपर का क्षेत्र व फोरेस्ट कालोनी से बेबी कंवर के घर तक जाने वाली सड़क व बेबी कंवर के घर से पुराना बस अड्डा मुख्य सड़क शिमला के उपर का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड- 6 में ये क्षेत्र सम्मिलित
वार्ड-6 उच्चागांव की परिधि में मुख्य सड़क शिमला प्रताप के मकान से थावना व उच्चागांव की सीमा व प्रताप के घर से फोरेस्ट काॅलोनी व फोरेस्ट काॅलोनी से मौजा खनोल की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड-7 थावना की परिधि में राधा स्वामी भवन से थावना गांव की सीमा फार्म रोड़ तक वेद ब्यास के घर तक व वहां से बीएसएनएल टॉवर तक व पुराना बस अड्डा तक व पुराना बस अड्डा से कुनिहार शिमला मार्ग थावना गांव की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।