फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में संपत्ति कर का सर्वेक्षण न करवाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
16 अप्रैल से पहले करवाना पड़ेगा संपत्ति का मूल्यांकन
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में अभी 1000 भवनों का नहीं हुआ है सर्वेक्षण
तय समय पर ब्योरा न देने पर उपनियम 2022 के तहत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में संपत्ति कर का सर्वेक्षण न करवाने वाले फ्लैट और भवन मालिकों पर निगम सख्त करवाई करने जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से प्रारुप तैयार कर दिया है। शहर में करीब 1000 फ्लैट और भवन मालिकों ने अभी तक संपत्ति कर का सर्वेक्षण नहीं करवाया है। ऐसे में नगर निगम को शहर में संपत्ति के बिल आवंटन करने में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फ्लैट और भवनों में काफी समय से लोग रह नहीं रहे हैं। इनसे संपर्क करना भी निगम को मुश्किल हो रहा है।
सर्वेक्षण टीम की चार से पांच बार इन फ्लैट और भवनों में जा चुकी है। लेकिन कोई व्यक्ति न मिलने पर वह लौट आती है। इस कारण अब निगम ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कह दिया है। निगम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 16 अप्रैल से पहले छूटे हुए भवन मालिकों को संपत्ति कर का ब्योरा देना होगा। इसी के साथ मूल्यांकन कार्य भी 16 अप्रैल से पूरा करना होगा। इसके बाद छूटे हुए भवनों और फ्लैट मालिकों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। निगम के संपत्ति कर के उपनियम-2022 के अनुसार 10000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कंजरवेंसी टैक्स की पांच गुणा राशि भी छूटे भवन और फ्लैट मालिक को देनी होगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर निगम की ओर से बीते दिनों संपत्ति कर लागू करने के लिए भवनों और फ्लैट का मूल्यांकन कार्य करवाया गया। यह कार्य 31 मार्च को पूरा हो गया है। लेकिन करीब 1000 फ्लैट और भवन अभी भी छूट गए हैं। जिससे संपत्ति कर के बिल अभी नहीं बंट पा रहे हैं। यह कार्य एजी सैक कंपनी की ओर किया गया है। अब संपत्ति कर का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसके बाद निगम की ओर से बिल का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
संपत्ति कर का सर्वेक्षण कार्य लगभग पूरा हो गया है। सर्वेक्षण कार्य के दौरान कुछ फ्लैट और भवनों के मालिक न मिलने पर वहां संपत्ति कर का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। 16 अप्रैल तक इन भवन मालिकों को संपत्ति कर के लिए ब्योरा निगम को देना होगा ताकि सर्वेक्षण करवाया जा सके। इसके बाद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
-एकता काप्टा
आयुक्त, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें