ठियोग के एसडीएम मुकेश शर्मा भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के पदाधिकारियों को वापसी में ठियोग प
बद्दी (सोलन)। रामपुर उपमंडल के समेज गांव में बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री देने के बाद लौटी भारत विकास परिषद की टीम का ठियोग के एसडीएम मुकेश शर्मा ने स्वागत किया।
संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने एसडीएम को बताया कि समेज गांव में शिमला व कुल्लू जिले में आता है। 31 जुलाई की मध्य रात्रि को अचानक बाढ़ आने से शिमला जिले समेज गांव के 15 परिवारों के मकान और 36 लोग पानी में बह गए। इन सभी परिवार को भोजन, कंबल, बर्तन, टार्च स्वेटर, मिठाई बांटी गई। इस मौके पर राधा गोविंद मंत्री, कृष्ण कौशल, प्रेम लता भावसार, निर्मल शम्मी, इंद्रावत्ती यादव, ओपी वर्मा, लगन सिंह, कल्पना शर्मा शामिल रही। संवाद