फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर कॉलेज में होनहार विद्यार्थियों पर बरसे इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

विद्यार्थियों में पहाड़ी नाटी, भंगड़ा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के नवनिर्मित भवन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कश्यप ने काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस बार नए शैक्षणिक स्तर से कॉलेज नए भवन में चलेगा। कार्यक्रम में वर्ष भर में शैक्षिक, खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी इसमें एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रमुख रहे। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काॅलेज संपर्क मार्ग पर बस स्टाप का निर्माण काॅलेज किया जाए। साथ ही काॅलेज की बाउंड्री की फेंसिंग की जाए ताकि बाहरी व्यक्ति कोई भी अवैध रूप से काॅलेज परिसर में न जा सके। वहीं काॅलेज की छत पर बिजली के लिए सोलर पैनल लगाया जाए। इसके अलावा धर्मपुर व सुबाथू काॅलेज के प्रधानाचार्य से स्टाफ की कमी का ब्योरा मांगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल, एपीएमसी सोलन के सदस्य महेश गुप्ता, अभिषेक सुल्तानपुरी, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता गुरिंद्र सिंह, सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता सुभाष चौहान, हीरा ठाकुर, सुनील गोयल, सुलेश बंसल समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें