फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी गारंटियां देने वाली प्रियंका मुंह छिपाती दिखीं : शैलेंद्र

Fri, 31 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की गारंटियां हो गईं हवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रचार के अंतिम दिन सोलन में प्रियंका वाड्रा का रोड शो किसी फ्लाॅप शो से कम नहीं रहा। सोलन और कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोग लगभग न के बराबर रहे। 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रियंका वाड्रा ने झूठी गारंटियों की नींव सोलन से ही रखकर जनता से विश्वासघात किया। सत्ता में आने के बाद गारंटियां हवा हो गईं। न महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए मिले और नौकरियां मिली। इस रोड शो से महिलाओं ने अपनी दूरी बनाकर यह साबित कर दिया कि वह कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
विज्ञापन

अब जनता ठगा महसूस कर रही है। यही कारण है कि चंद समर्थकों को इन लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में एकत्र करके ने रोड शो निकाला लेकिन आम जनता से रूबरू होने की प्रियंका वाड्रा की हिम्मत नहीं हुई। झूठी गारंटियों की नींव सोलन में रखने वाली प्रियंका वाड्रा जनता से मुंह छिपाती दिखीं। रोड शो निकालकर वह चुपचाप चलती बनीं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठी गारंटियों में नहीं आने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें