फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुमारहट्टी में निजी दवा कंपनी ने गेट पर लगा ताला, कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के 60 कर्मचारियों पर लटकी बेरोजगारी की तलवार
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप कंपनी मालिक भी नहीं दे रहे ध्यान


संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कुमारहट्टी में निजी दवा कंपनी के भवन मालिक और प्रबंधक के बीच किराये को लेकर चल रहे विवाद से कर्मचारी परेशान हो गए हैं। कंपनी गेट पर ताला लगने से कर्मचारी परेशान हो गए हैं।
कंपनी गेट पर ताला लगने से इसमें कार्यरत 60 कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी मालिक की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छह जनवरी से कंपनी बंद पड़ी हुई है और कंपनी प्रबंधक कर्मचारियों को रोजाना बुला रहे हैं। कंपनी गेट पर ताला लगा होने से कर्मचारी बाहर बैठे रहते हैं और समय पूरा होने के बाद वापस घर लौट रहे हैं। कई माह से सेलरी भी कर्मचारियों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी रोजाना घर से कार्य शुरू होने के बारे में सोचकर आते हैं, लेकिन आने के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। इस कारण पिछले करीब एक महीने से कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कई कर्मचारियों ने कहा कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने मामले को लेकर लेबर ऑफिसर सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया है। साथ ही मांग भी की है कि जल्द कंपनी प्रबंधक को बुलाकर स्थिति को स्पष्ट किया जाए। वहीं, कंपनी के एचआर प्रबंधक ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक के साथ किराये को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण कंपनी छह जनवरी से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें