बद्दी विवि में मिस्टर व मिस प्रेशर को सम्मानित करते हुए विवि के प्रंबधक- स्रोत- विवि।
बद्दी विवि में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिंस को मिस्टर फ्रेशर, कात्यायनी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा वरुण को मिस्टर पर्सनेलिटी और तेजस्विनी ठाकुर को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलपति प्रो. डॉ. जेके शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नेपाली लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, हिमाचली नाटी, गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार और छात्र कल्याण विभाग से डॉ. सुषमा सिंह भी उपस्थित रहीं।