सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में बेहद जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छह जिलाओं में प्लांट लगाने की बात कही है। इसमें सोलन का नाम भी शामिल है। इससे स्वास्थ्य विभाग के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई है।
प्लांट लगने से सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों को उचित सुविधा दी जाएगी। साथ ही वेंटिलेटर में ऑक्सीजन भरने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर दौड़ भाग पर पूर्णविराम लग जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोलन जिला का नाम प्रदेश के दूसरे स्थान पर चल रहा है। ऐसे में सीएम ने बिगड़ते हालात को देखते हुए यहां पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का ऐलान किया है।
ऑक्सीजन प्लांट लगने से सांस के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। एमएस एसएल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही है। इस प्लांट के लगने से सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं पहले की तरह ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का चल रही दौड़ भाग से भी बचा जाएगा।