नालागढ़ के अवस्थी नर्सिंग कालेज की छात्र प्रीति
- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
अवस्थी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का 100 फीसदी रहा बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में अवस्थी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा प्रीति ने 10 में से 9.52 एसजीपीए प्राप्त कर विवि में प्रथम स्थान हासिल किया और स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं कशिश ने 9.13 एसजीपीए के साथ राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रिया सैनी और काजल ने संयुक्त रूप से 8.68 एसजीपीए के साथ 11वां स्थान प्राप्त किया, जबकि रिजुल और तंजिन ने 8.65 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से 12वां स्थान हासिल किया। संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाता है। संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।