नालागढ़ के किरपालपुर स्थित निजी स्कूल में आयोजित एकीकृत पर्यावरण क्षमता निर्माण पर कार्यशाला में
- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
किरपालपुर में शिवालिक वैली स्कूल में एकीकृत पर्यावरण क्षमता निर्माण पर कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के किरपालपुर स्थित शिवालिक वैली स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से एकीकृत पर्यावरण क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं ईको क्लब गतिविधियों को सशक्त बनाना था। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता बंसल ने बताया कि विद्यालय में संचालित सतत विकास संबंधी गतिविधियों मियावाकी वन निर्माण, सौर पैनलों के उपयोग, एक तालाब को गोद लेने और जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जमीनी स्तर पर कार्य करने से ही राज्य को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में वास्तविक सफलता मिलेगी। उन्होंने विभिन्न पर्यावरणीय कार्यक्रमों के संचालन के लिए राज्य शिक्षा विभाग की ओर से प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया रहे और विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर रहे। एसडीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने विद्यालय की पर्यावरणीय पहलों की सराहना की।