संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। नौ सितंबर को कसौली और आसपास के कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। यह आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है। बोर्ड के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गड़खल और गांधीग्राम में रखरखाव कार्य किया जाएगा। सोलन विद्युत प्रणाली मंडल के 132/33 केवी उप-केंद्र सोलन में 63 एमवीए थ्री फेज ट्रांसफार्मर का भी रखरखाव होगा। इसके अतिरिक्त 33 केवी कसौली फीडर के वीसीबी के क्षतिग्रस्त पोल को बदला जाएगा। शटडाउन के कारण कसौली, गड़खल, धर्मपुर, सनवारा, कुमारहट्टी और हरिपुर में बिजली नहीं रहेगी। कसौली बाजार, पुलिस थाना कसौली, तहसील एवं न्यायालय परिसर भी प्रभावित होंगे। लोअर और अपर माल, मशोबरा, गड़खल बाजार, नाहोग, गुस्सान, डोची, शिल्ली सलोई, पनवा, बड़गई, काफल का हारा, रोज कॉमन, डाक बंगला, कसौली क्लब, दूरदर्शन, एमईएस क्षेत्र, कसौली गांव, ब्रूअरी, सेंट मैरी स्कूल, आरएंडटी विंग और कसोल वैली में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, गांधीग्राम उप-केंद्र से जुड़े बोहली, गांधीग्राम, कठार, कुमारहट्टी, हिम्ममतपुर, खील, परवाणी, उपरधर, दगशाई, अनेच, सुल्तानपुर, रामपुर, भोजनगर, नारायणी, गडयार और काबा जैसे क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।