बरामदे में डर के साये में रहने को मजबूर हो रहा है परिवार
31 अगस्त को तेज बारिश के दौरान मकान में आई थी दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बवासनी पंचायत के बैरठा गांव में तेज बारिश के कारण एक घर को दरारें आने से खाली किया गया है। पीड़ित परिवार घर से बाहर बैठा है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई राहत राशि नहीं मिल पाई है। बैरठा गांव के प्रीतम की मकान में 31 अगस्त की बारिश के दौरान मकान में दरारें आ गईं। प्रीतम चंद ने अपने घर को खाली करके सामान को दूसरे गांव में रख दिया। स्वयं परिवार पुराने मकान के बरामदे में रह रहा है। मकान में दरारें आने की सूचना मौके के पटवारी पंचायत उप प्रधान वार्ड पंच को दी गई, इसमें गांव के लोगों ने घर का सारा सामान निकाल कर सुरक्षित किसी दूसरे गांव में रखा गया। मौके पर आए पटवारी ने घर का निरीक्षण करके इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी थी, लेकिन अभी तक प्रीतम चंद को प्रशासन की ओर से कोई भी सहायता नहीं दी गई। प्रीतम चंद ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रहने की व्यवस्था की जाए। उधर, तहसीलदार हुसन चंद ने बताया कि उनके पास सोमवार को कुछ लोग आए थे। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी।