सोलन। शहर और आसपास के इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते 19, 20 और 21 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधिशासी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने बताया कि तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर कट लगाए जाएंगे। 19 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे और शाम 5:30 से 6:00 बजे तक खुंडीधार, विपुल गैस एजेंसी, शिव विहार, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अप्पर सूर्य विहार, वसुंधरा कॉलोनी, ओडना काली माता मंदिर, क्वागरी, चिल्ली, बागर, बडलियाना, बदखोर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 20 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:00 बजे और शाम 5:30 से 6:00 बजे तक वसुंधरा कॉलोनी, शामती, ओडना, क्वागरी, चिल्ला, बागर, बडलियाना, बदखोल व आसपास और 21 अगस्त सुबह 9:30 से 10:00 बजे और शाम 5:30 से 6:00 बजे तक विपुल गैस एजेंसी, साईं मंदिर, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अपर सूर्य विहार व आसपास, सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक दिनभर कट खुंडीधार, शिव विहार, साइंटिस्ट कॉलोनी, एचडीएफसी बैंक व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।