फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के कोका-कोला मार्ग पर गड्ढे भरे, उद्योगपतियों को मिली बड़ी राहत

Thu, 23 Jul 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी कोकाकोला मार्ग पर बिछाई बजरी-संवाद
विज्ञापन
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

नगर निगम ने जेसीबी लगा कर कई जगहों पर भरे गड्ढे
बरसात के तुरंत बाद पूरी सड़क को किया जाएगा रिमेटल
अमर उजाला ने ग्राउंड रिपोर्ट से उठाई थी यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम ने बद्दी के कोका-कोला मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। जेसीबी लगाकर मार्ग को समतल किया जा रहा है। इस कार्रवाई से उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने सड़क की खराब हालत को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
बारिश के बाद इस मार्ग पर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया था, जिससे छोटी गाड़ियों की चेसिस जमीन पर लगकर खराब हो रही थी। नगर निगम ने अब बजरी और मिट्टी डालकर मार्ग को समतल किया है, जिससे छोटे वाहन आसानी से चल सकें। बद्दी के कोका-कोला मार्ग की हालत पहली ही बारिश में बिगड़ गई थी। नालियां बंद होने के कारण रिद्धि पैकेजिंग कंपनी के सामने से टी-प्वाइंट तक का मार्ग खड्ड में तब्दील हो गया था। उद्योगपतियों को अपने उद्योगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। इस सड़क की जद में तीन दर्जन उद्योग आते हैं, जिससे कच्चा माल और तैयार माल पहुंचाना भी एक बड़ी समस्या बन गई थी।
विज्ञापन

इन उद्योगों की परेशानी को देखते हुए बीबीएन उद्योग संघ आगे आया। संघ ने नगर निगम को इस मार्ग को जल्द ठीक करने का अल्टीमेटम दिया था। अमर उजाला ने भी इस सड़क की खस्ताहालत की ग्राउंड रिपोर्ट बनाकर प्रकाशित की। इस दबाव के बाद नगर निगम ने मार्ग को समतल करवाना शुरू कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद उद्योगपतियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


अस्थायी राहत और भविष्य की योजना
रिद्धि पैकेजिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश जैन ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई थी। उन्होंने बताया कि टी-प्वाइंट से उनकी कंपनी तक मार्ग बहुत खराब था। उद्योगपति इस बारे में नगर निगम और बीबीएनडीए के अधिकारियों से मिले थे। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि मार्ग को फिलहाल समतल कर दिया गया है। बरसात के बाद बजट आने पर इस मार्ग को रिमेटल किया जाएगा।

बद्दी कोकाकोला मार्ग पर बिछाई बजरी-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें