फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुराने बस स्टैंड और माल रोड पर गड्ढे, राहगीर व व्यापारी परेशान

Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

बारिश के पानी व कीचड़ से पैदल यात्रियों के कपड़े हो रहे खराब
पाइप लाइन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे और माल रोड पर सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से पैदल चलना और वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी व कीचड़ भर जाता है, जिससे वाहनों के गुजरने पर कीचड़ के छींटे लोगों के कपड़ों और दुकानों के सामान पर पड़ रहे हैं।
पुराने बस अड्डे से रोजाना शिमला, सिरमौर और स्थानीय रूटों के लिए सैकड़ों लोग बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों को ऑटोरिक्शा से सफर के दौरान हिचकोले खाने पड़ते हैं। इसके अलावा, बस स्टैंड पर बनी वर्षा शालिका के भी बुरे हाल है। इसके अलावा नगर निगम सोलन द्वारा बस अड्डे के आसपास पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था, जिसके लिए सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को दुरुस्त करने के बजाय सिर्फ मिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया, जिससे बारिश के दौरान स्थिति और बदतर हो गई है। फल व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के समय बसों के गुजरने से कीचड़ उछलकर फलों पर आता है, जिससे काफी नुकसान होता है। सिर्फ गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, सड़क का पक्का समाधान होना चाहिए। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर पांच अमरदीप पांजा ने बताया कि सड़क काफी समय से खराब पड़ी है। प्रशासन को जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा कराना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी सड़कों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण रख-रखाव कार्य में बाधा आ रही है। बारिश रुकते ही प्राथमिकता के आधार पर सभी सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।

— रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर पड़े गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें