फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार उप-तहसील में फील्ड कानूनगो का पद नौ साल से रिक्त, पटवारी भी नहीं

Sat, 10 Oct 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी का पद खाली अतिरिक्त प्रभार के भरोसे हो रहे राजस्व कार्य
विज्ञापन

ग्रामीणों को काटने पड़ रहे पटवार कार्यालय के कई-कई चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला सोलन की उप-तहसील कुनिहार में राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्ष 2017 में उद्घाटन के बाद भी यहां फील्ड कानूनगो का पद सृजित नहीं हुआ है। वहीं, पांच पटवार वृत्तों में से एक में पटवारी का पद रिक्त है। इससे जमीन की पैमाइश, तकसीम, निशानदेही सहित अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उप-तहसील के तहत कुनिहार, हाटकोट, मान, सरली और बलेरा पांच पटवार वृत्त आते हैं। इनमें वर्तमान में चार पटवारी कार्यरत हैं। पटवार वृत्त कुनिहार के पटवारी का 27 सितंबर को दूसरे पटवार वृत्त में स्थानांतरण होने के बाद पद रिक्त है। फिलहाल हाटकोट के पटवारी को कुनिहार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह सप्ताह में केवल बुधवार को कुनिहार में बैठकर लोगों के राजस्व संबंधी कार्य निपटाते हैं। इससे ग्रामीणों को प्रमाणपत्र, इंतकाल, गिरदावरी और अन्य कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तंवर सहित भागमल तंवर, बाबूराम तंवर, संतराम ठाकुर, देवीराम मेहता, धर्मसिंह तंवर, जगदीश ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, दीपराम ठाकुर, बलबीर चौधरी, संजय राघव और ओमप्रकाश ठाकुर ने प्रदेश सरकार व राजस्व मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि उप-तहसील का दर्जा मिलने के करीब नौ साल बाद भी आवश्यक पदों का सृजन न होना जनहित की अनदेखी है। उन्होंने फील्ड कानूनगो का पद सृजित करने और रिक्त पटवारी पद को जल्द भरने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, नायब तहसीलदार कुनिहार देवेंद्र रपटा ने बताया कि पटवार वृत्त कुनिहार के पटवारी का स्थानांतरण होने के बाद हाटकोट के पटवारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड कानूनगो का पद अभी सृजित नहीं हुआ है और इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें