पलासड़ा में बल्क ड्रग बनाने वाली कंपनी के कामगारों की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के पलासड़ा में बल्क ड्रग बनाने वाली कंपनी में संदिग्ध हालत में मिले कामगारों के शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों कामगारों की कंपनी के ईटीपी प्लांट के अंदर मौत हो गई थी।
गौर रहे कि नालागढ़ के पलासड़ा स्थित बल्क ड्रग बनाने वाली कंपनी में रविवार को यह घटना हुई थी। हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट के राजू राम (38) और यूपी के बदायूं जिले के प्रदीप (38) कंपनी में ईटीपी प्लांट में काम कर रहे थे। ईटीपी प्लांट काफी गहरा था। प्लांट में आक्सीजन लेवल भी काफी कम था। पहले एक कामगार अंदर गया और उसने दूसरे कामगार को सहायता के लिए बुलाया। जब दूसरा कामगार भी उसके अंदर गया तो वह भी बेहोश हो गया। जब यह काफी देकर बाहर नहीं आए तो अन्य कामगारो ने उन्हें देखा तो यह दोनों अचेत अवस्था में ईटीपी प्लांट में थे। अन्य कामगारों ने इनको बाहर निकाला और उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।