फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल में धान खरीद के लिए पोर्टल खुला न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल

Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए एचपी एपीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह पंजीकरण 15 सितंबर से शुरू हो गया है और खरीद 3 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक चलेगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक कुमद सिंह ने यह जानकारी दी। प्रदेश में धान की खरीद के लिए कुल 11 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान की खरीद कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर सहित चार सीमांत जिलों में की जाएगी। भारत सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किसानों को एग्रीस्टैक की फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी सुविधा दी जा रही है। इसमें किसानों का व्यक्तिगत और जमीन संबंधी डेटा फार्मर रजिस्ट्री से ऑनलाइन लिया जाएगा। इससे पटवारी से जमीन के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, किसानों को बैंक संबंधी संपूर्ण जानकारी पूर्व की भांति स्वयं भरनी होगी। जो किसान एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें एचपी एपीपीपी पोर्टल पर पूर्व की भांति पंजीकरण करना होगा। उन्हें स्वयं अपनी संपूर्ण जानकारी भरनी होगी। जमीन का ऑनलाइन सत्यापन पटवारी द्वारा किया जाएगा। कृषि अधिकारी द्वारा उपज की प्रविष्टि भी ऑनलाइन की जाएगी। यह प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें