शूलिनी विश्वविद्यालय में एमबीए ग्रेजुएशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के सीईओ संदीप बख्शी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शूलिनी विवि के 69 एमबीए छात्रों को सर्टिफिकेट बांटे गए। छात्रों को पांच कैटेगिरी जैसे पोपुलर स्टूडेंट, ऑल राउंडर, स्प्रिंत, टॉपर अवार्ड के साथ मैडल दिए गए।
इसमें स्प्रिंत और बैच टॉपर के अवार्ड पूनम शर्मा ने झटके, जबकि फेकल्टी अवार्ड शबनम ठाकुर, ऑल राउंडर में मोहित और मोस्ट पोपुलर स्टूडेंट में नवनीत ने बाजी मारी। इस अवसर पर शूलिनी विवि के प्रो वीसी और फेकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और लिबरल आर्ट्स के डीन प्रो. अतुल खोसला ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी के एमबीए बैच के प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि इस साल सिर्फ एक ही हफ्ते में एमबीए बैच के 70 छात्रों को नौकरियों की पेशकश की गई। इसमें 6 लाख रुपये से ज्यादा का औसत पैकेज और उच्चतम वेतन 12 लाख रुपये है। इससे पहले मुख्यातिथि ने शूलिनी विश्वविद्यालय में स्टीव जॉब्स इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन कर वृक्षारोपण भी किया।
शूलिनी विवि के प्रो. चांसलर सतीश आनंद ने संदीप बक्शी को सम्मानित किया। इस मौके पर सतीश आनंद, अशोक आनंद, विशाल आनंद, प्रो. स्टीवन स्टेफेंसन के अलावा अन्य संकाय और छात्र मौजूद रहे।