फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारमंडल की कमान को लेकर सोलन में घमासान और तेज

Wed, 31 Aug 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल सोलन में पड़ी दरार भरने का नाम नहीं ले रही। धड़ों में बंटे कारोबारी कुर्सी की चाह की सियासी बिसात में शह और मात की चाल चल रहे हैं। कोर ग्रुप की एक्सटेंशन से खफा कारोबारियों ने विरोध के स्वर तेज किए हैं। चेताया जा रहा है कि जब तक सभी व्यापारियों को वोट डालने और चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 60 लोगों की कार्यकारिणी में 10 से 15 लोगों की गुपचुप बैठक बुलाकर कोर ग्रुप को एक्सटेंशन दे देना कहां का अनुशासन है।
विज्ञापन


ऐसी अनुशासनहीनता करने वाले अनुशासन की दुहाई देकर किस अधिकार से खिलाफ करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं? उधर कोर ग्रुप का कहना है कि कुछ कारोबारी मंडल से लाभ उठाने के बाद अब थाली के बैंगन की तरह स्वर बदल रहे हैं। लेकिन सोलन का व्यापार मंडल एकजुट है और कुछ लोग इसे कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरवरी माह में हुई आमसभा में संगठन के चुनावों पर खुलकर चर्चा हुई थी। उस समय निर्णय लिया था कि पहले संगठन को पंजीकृत करवाया जाए उसके बाद ही चुनाव होंगे। संगठन पंजीकृत होने के बाद सुरेंद्र बहल को चुनाव अधिकारी बनाया गया और चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारमंडल की कार्यकारिणी को अगले पांच वर्षों के लिए एक्सटेंड करने का निर्णय लिया गया। विरोधी गुट का कहना है कि वर्ष 2012 की सदस्यता तीन साल तक थी। 2015 में तमाम सदस्यता खत्म हो गई है।
 
बिना आधार वाले दे रहे चुनौती : जेठी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने कहा कि 25 सितंबर के बाद आयोजित आमसभा में चुनावों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद आगामी नीति बनेगी। एक दो कारोबारी व्यापार मंडल की एक्सटेंशन को चुनौती देने में लगे हैं जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। एक्सटेंशन का फैसला आम सहमती से लिया है। इसे झुठलाया नहीं जा सकता। कुछ लोग कारोबारियों की एकता को तोड़ने के लिए प्रपंच रच रहे हैं। ऐसे कारोबारियों को अपनी स्ट्रेंथ का आभाष होना चाहिए। तब जाकर टीका टिप्पणी करें।
विज्ञापन


सामाजिक बहिष्कार करके तो देखें : गुप्ता
कारोबारियों में पूर्व प्रवक्ता व्यापार मंडल मुकेश गुप्ता ने कहा कि अधिकांश कारोबारी एक्सटेंशन का विरोध कर रहे हैं। कहा कि प्रदीप एनग्रेवर, जगमोहन मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, हरीश मरवाह, नीरज वर्मा, मुकेश वर्मा, अंकुश सूद, पंकज वर्मा, विनेश धीर और लक्कड़ बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि बहिष्कार की बात करने वाला कोर ग्रुप पहले ऐसी हिमाकत करके देखे। सामाजिक बहिष्कार बहुत बड़ी बाती है, कोर ग्रुप पहले इसकी परिभाषा जान लें। वह प्रत्येक कारोबारी के लिए वोट डालने और चुनाव लड़ने के हक के बारे में आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें