फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्लासड़ा के उद्योग से फैला प्रदूषण, खड्ड के किनारे फेंक रहा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग से छोड़ा जा रहा है गंदा पानी रास्ते पर बह रहा
विज्ञापन

लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई
लोग बोले, सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के प्लासड़ा गांव में लगा उद्योग लोगों के लिए परेशानी बन गया है। इस उद्योग का उत्पादन अभी 10 फीसदी क्षमता पर भी नहीं पहुंचा, लेकिन इससे हवा, पानी और जमीन प्रदूषित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह उद्योग पूर्ण क्षमता पर काम शुरू करेगा है, तो नालागढ़ में रहना मुश्किल हो जाएगा।
उद्योग ने अपने परिसर और नजदीकी खड्ड के किनारे काली राख की एक अवैध डंपिंग साइट बना रखी है। यहां हजारों टन राख को बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल के दबाया जा रहा है। सवाल उठता है कि रिहायशी इलाकों और नदी के इतने करीब डंपिंग साइट किसकी अनुमति से और कैसे बनाई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अनुसार केवल पंजीकृत बाइंडर ही उद्योगों से निकलने वाली काली राख को उठा सकते हैं। उसे निर्धारित, सुरक्षित डंपिंग साइट्स पर ही निपटान कर सकते हैं। बीबीएन में ऐसी स्वीकृत साइट्स नदियों और बस्तियों से दूर है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रीतपाल पाली और निंदू ठाकुर ने बताया कि उद्योग ने गांव की खाली जगहों और सड़क किनारे काली राख के ढेर जमा कर रखे हैं। हवा चलने पर राख खेतों, घरों तक पहुंच रही है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उद्योग से निकलने वाला गंदा, बदबूदार पानी बिना उपचार के खुले में विभिन्न रास्तों से बहाया जा रहा है। इस खड्ड और भूजल के दूषित होने से क्षेत्र की कृषि और पेयजल आपूर्ति पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने उद्योग की शिकायत प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। इसे कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें