फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला क्षेत्र में लोहा उद्योगों से निकल रहा जहरीला धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय क्षेत्र में फैल जाता है काला धुंआ, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानीवाहन तक चलाना हुआ मुश्किल, लोगों ने उठाई उद्योगों पर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला क्षेत्र के लोहा उद्योगों से निकल रहे धुएं से स्थानीय लोग परेशान हैं। धुआं रात के समय अधिक मात्रा में निकलता है। बरोटीवाला प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर लोह उद्योग अधिक मात्रा में हैं। यह सभी उद्योग गांव के बीच में लगे हुए हैं। इन उद्योगों से निकलने वाले धुआं बरोटीवाला, झाड़माजरी, लोअर बटेड़ समेत हरियाणा के शाहपुर आदि गांवों के वातावरण में घुल रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं। यहां रहने वाले लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इन उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि इन उद्योगों से निकलने वाले धुएं से जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं फसलें व पशुचारा भी प्रभावित हो रहा है। यह धुआं फसलों में जम जाता है। लोगों को अपने मुंह ढककर फसल काटनी पड़ रही है। वहीं महासचिव हरबंस राणा ने बताया कि धुएं के चलते दिन के समय क्षेत्र में बाइक व स्कूटर चलाना कठिन हो गया है। धुएं के साथ सूक्ष्म कण वाहन चालकों की आंखों में घुस जाते हैं। रात के समय अगर कोई कपड़ा तार पर टंगा रह जाता है तो सुबह पूरा काला मिलता है।
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के डिवाइस को चेक किया जाएगा। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें