फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई पट्टा महलोग में पोलिंग पार्टियों को दिया अंतिम पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा महलोग में पोलिंग पार्टियों के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास एवं चुनाव सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों और चुनाव सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करते हुए मतदान दलों को निर्धारित स्थलों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 55 मतदान दलों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया गया, जिनमें लगभग 220 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 110 पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई। प्रथम चरण में 9 पंचायतों के लिए मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री सहित रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ), सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार बद्दी सतिंदर जीत सिंह, नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह, नायब तहसीलदार बद्दी जगदीश मोदगिल और खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें