फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट नगर पंचायत की घोषणा के बाद मंत्रियों के दरबार पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट को नगर पंचायत बनाने के बाद सियासत गरमा गई है। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद नगर पंचायत के पक्ष और विरोध में लोग मंत्रियों के दरबार में पहुंचना रहे हैं। सरकार के फैसले के बाद शहरी क्षेत्र के लोग खुश हैं तो ग्रामीण इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पक्ष में ग्राम पंचायत सिरिनगर के उप प्रधान मनीष सूद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग सफाई व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे हैं। भाजपा के जिला महामंत्री नंदराम की अध्यक्षता में कंडाघाट नगर पंचायत बनाने का विरोध कर रहे लोगों का प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला और विरोध जताया।
उन्होंने नगर पंचायत में किसानों और गरीब लोगों को आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान सतेंद्र ठाकुर, हरमेश शांडिल, विनय ठाकुर, राजेश, मयूर मेहता, योगेश, अंकुश, संदीप, मोहन, देवेंद्र, विशाल सहदेव, युवा मोर्चा सोलन के महामंत्री अरुण ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें